Rampur News: अम्बेडकर जयंती पर राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा लगाएगा रक्तदान शिविर

भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह ने बताया कि देश के संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर ने संविधान के जरिये देश में निवास करने बाली प्रत्येक मानव जाति को उनके मूल अधिकार व समानता से जीने का अधिकार दिया। आज देश का प्रत्येक व्यक्ति स्वन्त्र रूप से जीवन यापन कर रहा है। महिलाओं की दुर्दशा को सुधारने में डॉ अम्बेडकर का बहुत ही अहम योगदान है। आज उनके बनाये संविधान के अनुसार महिलाएं उच्च शिखर पर हैं। प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी निभाकर अपना नाम रोशन कर रही हैं। उनका सबसे पहला सिद्धांत शिक्षा ग्रहण करना तथा संगठित होकर संघर्ष करने का था। आज उसी सिद्धान्त का अनुसरण करने बाले दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। ऐसे महामानव डॉ बीआर अम्बेडकर जिसने पूरा जीवन संघर्षों में गुजार दिया तथा संविधान के जरिये देश को गुलजार कर दिया। उन्होंने देश में ही नहीं बल्कि पूरे संसार में ख्याति पायी। उनके जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को ग्राम नवदिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नलिन सिंह ने क्षेत्र के युवाओं को रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: घर के बाहर बंधी गाय की बछिया को चोरी कर किया वध, पुलिस मुठभेड़ में गौतस्कर गिरफ्तार