रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। इस मौके पर समाजसेवी सरदार अवतार सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
समाजसेवी सरदार अवतार सिंह ने कहा, "हम सब वाहेगुरु से अरदास करते हैं कि डॉ. मनमोहन सिंह जी को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
अरदास का संचालन ग्रंथि सुरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर सरदार मनमीत सिंह, सनी कपूर, दविंदर सिंह, अजीत सिंह, बलबीर अरोड़ा, कृपाल सिंह, हरपाल सिंह, जगजीत सिंह, सनी अरोरा, गुलशन अरोड़ा, हरपाल सिंह, मनमोहन सिंह, हरप्रीत सिंह, नवनीत सिंह, बलजीत सिंह, खुशवंत बाजवा, बलबीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 🌹🙏
हैशटैग्स और कीवर्ड्स:
#RampurNews #DrManmohanSingh #SadDemise #Ardas #GuruSahib #VeerKhalsaSevaSamiti
English Keywords: Dr. Manmohan Singh demise, Rampur ardas for Dr. Singh, tribute to Dr. Manmohan Singh, latest news from Rampur
रामपुर में लोकल खबरों ओर अपडेट के लिए www.Snaprampur.xyz (Faster Local News Service of Rampur) पर लोग इन करे।
0 टिप्पणियाँ