Rampur News,शाहबाद जयतौली मे रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया अठावले के प्रदेशाध्यक्ष का आगमन पर हुआ स्वागत

रामपुर शाहबाद के ग्राम  जयतोली में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) के तत्वावधान में बैठक का हुआ आयोजन।
जयतौली गाँव में प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नदीम भारतीय एवं प्रदेश महामंत्री यूनुस राणा ने जाकिर अली को प्रदेश मंत्री एवं बाबू हुसैन अली चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर फूलमाला डालकर स्वागत किया।  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया गठबंधन का एक अंग है इसमें भारतीय जनता पार्टी की चल रही अनेक योजनाओं के बारे में भी बारी-बारी से ग्रामिणों को समझाया गया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नदीम भारतीय, प्रदेश महामंत्री,यूनुस राणा,प्रदेश मंत्री,जाकिर अली,जिलाध्यक्ष,बाबू अली,जिलाध्यक्ष भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के धर्मपाल सिंह लोधी प्रदेश मंत्री भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अमजद अली, मंडलाध्यक्ष गंगाराम लोधी,दिलशाद अल्वी, आले नबी पहलवान, नजराना बेगम,आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: चोरों से कलश और कमंडल नहीं बचा पाए बजरंगबली, पुलिस ने टुकड़ों में ढूंढे