Rampur News: विकशित राष्ट्र बनाने को वन नेशन-वन इलेक्शन जरूरी: गुलाबो देवी

शनिवार को कलावती इंटर कॉलेज, धनेली उत्तरी, मिलक में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाबो देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए गुलाबो देवी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव आज भारत की सबसे बड़ी जरूरत है। जिसको भारतीय जनता पार्टी ने ही समझा है। यह देश के आर्थिक विकास के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी जानते हैं भारत में हर समय कहीं ना कहीं किसी प्रदेश में चुनाव चलता रहता है।चाहे वह 5 साल में आने वाला लोकसभा चुनाव हो या फिर किसी भी राज्य का विधानसभा चुनाव इसके अतिरिक्त भी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख जैसे चुनाव भी चलते रहते हैं। अचार सहिंता के चलते विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। आचार संहिता में ना ही कोई विकास कार्य हो पाते हैं ना ही जनता की सुनवाई हो पाती है, यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर अपना समर्थन भाजपा सरकार को अवश्य देना होगा। सदर विधायक आकाश सक्सेना ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने हमेशा बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के सभी निर्णय का साथ दिया है और भारतीय जनता पार्टी ने भी हमेशा महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है। और इसका प्रमाण महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाएं और हाल ही में दिया 33 प्रतिशत आरक्षण है। कहा कि  प्रत्येक चुनाव में एक वोटर पर भारत सरकार के करीब 1400 रुपये खर्च होते हैं और हमारे देश में 96 करोड़ वोटर है अर्थात 14,000 करोड़ एक चुनाव में खर्च हो जाता है।जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने सभी को संबोधित करते हुए महिलाओं का धन्यवाद किया और महिला सम्मेलन में बढ़-चढ़कर सहभागिता के लिए उनका अभिवादन किया।।इसके बाद राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने कलावती कन्या इंटर कालेज के यूपी बोर्ड परीक्षा में रामपुर जनपद टॉप करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने हाईस्कूल की जिला टॉपर आरूषि, इंटरमीडिएट की जिला टॉपर गुल्फिशा और टॉपटेन की सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाली अनस अंसारी को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इन मेधावियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।    विधायक आकाश सक्सेना, राजबाला, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, चेयरमैन दीक्षा गंगवार, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, बैंक चेयरमैन मोहन लाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, पंकज लोधी, रवि रूहेला, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ,आशीष गुप्ता, पारुल अग्रवाल , शकुंतला लोधी, दीपक गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, प्रतिभा अग्रवाल, अमित दिवाकर, हिमांशु गंगवार, पूनम सागर, ममता अत्री, ऋषि पांडे, मनोज पांडे, नन्हे राम पांडे , मधु बाला गुगलानी, हेमा रानी, देवेन्द्र राजपाल, देवराज गंगवार, योगेन्द्र गंगवार, अंकित गंगवार अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति : धर्मपाल