Rampur News: रामपुर में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती



समाज न्याय के प्रणेता छत्रपति शाहूजी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय समता न्याय और बंधुता संगोष्ठी का आयोजन भारतीय पटेल महासभा रामपुर, डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव सेवा समिति, डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा समिति ने संयुक्त रूप से किया।
 छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूराम पूर्व आयकर आयुक्त ने कहा कि जब जब समाज में अत्याचार, भेदभाव बढ़ता है तब तब महापुरुष जन्म लेते हैं। समाज को भेदभाव और पाखंड से मुक्त करने के लिए महात्मा बुद्ध, कबीर रैदास छत्रपति शाहूजी महाराज जैसे महापुरुषों ने अपना योगदान दिया। कबीर ने धार्मिक पाखंडों पर करारा प्रहार किया। रैदास ने भी कर्म आधारित भक्ति को महत्व दिया। भारतीय पटेल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम कुमार पटेल ने कहा कि समाज सुधार के कार्य बहुत धीरे धीरे आगे बढ़ते हैं लेकिन इनका परिणाम स्थाई होता है। हम सब की जिम्मेदारी।है कि किसी भी अत्याचार के विरुद्ध आवाज जरूर उठाएं। उत्पीड़न पर हम सब आज मौन हो गए तो आने वाली पीढ़ियों सदियों तक भुगतेगी। जिस प्रकार छत्रपति शाहूजी महाराज ने सामाजिक न्याय की परिकल्पना की हम सब को मिलकर उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। भारतीय पटेल महासभा रामपुर के जिला अध्यक्ष डॉ नंदन प्रसाद पटेल ने बताया कि हम बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को मानते हैं। भारत का संविधान ही बह पवित्र पुस्तक है जिसमें सभी समस्याओं का समाधान है। बाबा साहब को भारत का संविधान निर्माता बनाने में छत्रपति शाहूजी महाराज की विशेष भूमिका रही। छत्रपति शाहूजी महाराज ने किसान, मजदूर कामगार व्यापारी सभी का ध्यान रखा और ऐसी व्यवस्था लागू की जिसमें सभी को समान अधिकार सम्मान का अधिकार मिला। छत्रपति शाहूजी जी महाराज ने एक बैठक में कहा था कि तुम्हारी गुलामी की बेड़ियों को काटने वाला मुक्तिदाता डॉ भीमराव अंबेडकर के रूप में तुम्हे मिल गया है। डॉ अंबेडकर तुम्हे तुम्हारे सभी दुखों से मुक्ति दिलाएंगे। विशिष्ट अतिथि टेकचंद गंगवार सदस्य जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम से समाज में एकता की भावना का विकास होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अरविंद कुमार गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने समाज में समता, न्याय करुणा मैत्री स्थापित करने के लिए कार्य किया। हमारे देश में भगवान बुद्ध, संत कबीर, रैदास आदि महापुरुषों ने अपने विचारों से समाज का उत्थान किया। आज समाज में भगवान बुद्ध कबीर रैदास आदि महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। देश को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। छत्रपति शाहूजी महाराज ने बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी को उच्च शिक्षा की व्यवस्था की। बाबा साहब ने भारत के महान संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। शाहूजी महाराज ने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फूले के मिशन को आत्मसात कर आगे बढ़ाने का कार्य किया। शाहूजी महाराज ने किसानों कामगारों को मुख्य धारा से जोड़कर समाज में सम्मान देने की पहल की। सत्यपाल सिंह सागर ने बताया कि 5000 वर्षों से शिक्षा से वंचित समाज को छत्रपति शाहूजी महाराज ने शिक्षा की व्यवस्था के लिए कार्य किया। छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में समता स्थापित करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की। बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की उच्च शिक्षा के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज ने आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैप्टन मोहन लाल गंगवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। कार्यक्रम को ओमकार बौद्ध, डॉ वीरेंद्र दिवाकर, एम पी सिंह, राजेश कुमार गौतम, केहरी सिंह गंगवार, डॉ वीरेंद्र देव आर्य, आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव दिगपाल गंगवार ने किया। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश आर्य, अनिल कुमार, होवेश कुर्मी, मनोज गंगवार फूल कुमार सत्यप्रकाश अशर्फी लाल, एच एल गंगवार, डोरीलाल सागर, श्यामा चरण,भूपराम, सतेंद्र गंगवार, रामकिशोर, सुनील गंगवार, महेंद्र पाल, हिमांशु आदि सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur,News शाहबाद मे भाजपाईयों ने की कार्यकारणी की बैठक चुनाव को लेकर हुई चर्चा