Rampur News: सर्व भाषा साहित्य गौरव सम्मान से विभूषित हुए डॉ चंद्रप्रकाश शर्मा

भगवान श्री कृष्ण की रमण व रासलीला स्थली वृंदावन के गीता शोध संस्थान के सभागार में रामपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा को अखिल भारतीय साहित्य परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित  प्रांतीय सम्मेलन में "सर्व भाषा साहित्य गौरव सम्मान- 2025" द्वारा संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व मूर्धन्य साहित्य शिल्पी  श्रीधर पराड़कर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुशील चंद्र त्रिवेदी मधुपेश, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री व राष्ट्र  धर्म पत्रिका के सम्पादक डॉ. पवन पुत्र बादल द्वारा पुष्प माला व तुलसी माला पहनाकर, अंग वस्त्र उढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर व मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह संस्था आरएसएस का अनुषांगिक संगठन है जो साहित्य क्षेत्र में कार्यरत है। डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा को यह सम्मान साहित्य क्षेत्र में उनके द्वारा सतत्  किये जा रहे उत्कृष्ट व अतुलनीय साहित्य सृजन हेतु प्रदान किया गया है ।डॉक्टर शर्मा के आलेख समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठों पर आए दिन प्रकाशित होते रहते हैं।डॉ शर्मा कवि, लेखक, रेडियो वार्ताकार व दूरदर्शन से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार हैं। सम्मान मिलने से साहित्य प्रेमियों व उनके शुभचिंतकों और इष्टमित्रों में खुशी की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: रामपुर में NEET परीक्षा सकुशल सपन्न, 9 केंद्रों पर 2600 अभ्यर्थी हुए शामिल