Rampur News: वक्फ बिल संसोधन से सपा और कांग्रेस बेचैन: बासित अली

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल के लागू होने पर अब संपत्ति की लूट नहीं होगी। गरीबों को उनका हक मिलेगा। पहले कानून की लचरता का लाभ उठाते हुए काफी लोगों ने संपत्ति की लूटपाट की थी।भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से कांग्रेस और सपा में बेचैनी का माहौल है। भाजपा मुस्लिम समाज में जानजागरण अभियान चलाएगी। गरीबों के हक को भाजपा उन गरीबों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार 2006 में 4 लाख 50 हजार संपत्ति थी जिनकी आय 163 करोड़ थी 2013 में 8 लाख 72 हजार संपति से 166 करोड़ कमाई हुई। जबकि कमाई 100 अरब से ऊपर हो सकती थी। इस संपत्ति से गरीबों की सुविधा के लिए शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था होगी। अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन सकेंगें।भाजपा सरकार में कमाई का हिसाब रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल लागू होने के बाद देश में गरीब मुसलमानों, विधवाओं और यतीम बच्चों का भला होगा। अब अधिनियम लागू होने के बाद वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली को हिसाब देना होगा। अभी तक वक्फ से होने वाली आय व खर्चों का कोई खाता बही नहीं होता था। वक्फ कानून से किसी भी मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान या खानकाह का अस्तित्व समाप्त नहीं होने वाला है। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रभारी राजा वर्मा, पूर्व विधायक युसूफ अली, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, चेयरमैन दीक्षा गंगवार, दिनेश गोयल, अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, संजय पाठक, अर्जुन रस्तोगी, मोहन कुमार लोधी, देवेश गुप्ता, अनु सक्सेना, भव्य उप्पल, वेद प्रकाश सागर, कांता लोधी, राजू सुमन, सौरभ गुप्ता, अजीत गौतम, अमित दिवाकर, अर्जित सक्सेना, फहरत अली खान, प्रदीप गुप्ता, वसीम खान, बाकर खान, आदिल अलमास, आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: सपा सरकार में डीएम के आवास व कार्यलय की 58 एकड़ जमीन कागजों से गायब, एसडीएम सहित 13 पर मुकदमा दर्ज