भाजपा की ओर से एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में व्यापक स्तर पर समर्थन पाने भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने मिलक क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। खेतों में काम कर रहे किसानों व मजदूरों को एक राष्ट्र व एक चुनाव के फायदे बताए। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने परतापुर, करनैल गंज, सिर्रा, पशुपुरा, मैनी, आदपुर, बलभद्रपुर, कल्यानपुर समेत कई गांवों का दौरा किया। इन गांवों के जंगलों जाकर मजदूरों व किसानों से सीधा संपर्क साधा। जिलाध्यक्ष ने खेतों में काम कर रहे किसानों व मजदूरों को बताया कि भारत एक विकासशील देश है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में एक राष्ट्र-एक चुनाव अहम साबित हो सकता है। क्योंकि देश में आएदिन होने वाले चुनावों पर काफी अधिक खर्च होता है। बीते लोकसभा चुनाव में ही एक लाख करोड़ रूपये से अधिक खर्च हुआ। यह खर्च तो सिर्फ एक चुनाव का था। इसके अलावा विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव आदि समय समय पर होते रहते हैं। यदि एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू हो जाता है तो अतिरिक्त खर्च बच जाएगा। जिससे चुनावों पर खर्च होने वाला पैसा देश के विकास में लगेगा। किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए नई-नई योजनाएं बनाई जा सकेंगी जो भारत के सशक्तिकरण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। मजदूरों व किसानों ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिया कि एक राष्ट्र- एक चुनाव के मुददे पर वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। इस अवसर पर भगवान दास सागर, छोटे सागर, पप्पू सागर, कुंदन सागर, कृष्णपाल, दाताराम, चंद्रप्रकाश शर्मा, शालिगराम, छत्रपाल, देवराज, वीरेंद्र, राकेश, सोनू, आशीष, प्रेमपाल, कल्याण राय आदि उपस्थित रहे।
The Menu of this blog is loading..........
0 टिप्पणियाँ