Rampur News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने ससुराल में जहर खाकर दी जान


संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने ससुराल में जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से ससुराल में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक के घर मे कोहराम मच गया। घटना थाना भोट क्षेत्र के पजाबा गांव की है। करीब पांच बर्ष पूर्व थाना शहजादनगर क्षेत्र के मिलक वराखास निवासी 28 बर्षीय नबाब का विवाह पजाबा गांव निवासी युवती से हुआ था। विवाह पश्चात एक पुत्र ने जन्म लिया जिसकी वर्तमान में उम्र करीब 4 साल है। चार दिन पहले नबाब अपनी ससुराल गया था। संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में जहर का सेवन कर लिया। जहर के सेवन से उसकी हालत बिगड़ गयी।जब तक वह डॉक्टर के पास पहुंच पाता तब तक उसने ससुराल में ही दम तोड़ दिया।सूचना पर नबाव के परिजन पजाबा पहुंच गए और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौतानामा हो गया।पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव को वराखास ले आये जहाँ उसका दफन कर दिया गया। मृतक के घर में पत्नी व एक चार बर्ष का पुत्र है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News,शाहबाद C O व SHO ने समस्त बैकों की सुरक्षा को परखा आवश्यक निर्देश दिये